कादीपुर मेडिकल कॉलेज के पास शनिवार रात 10:30 बजे सड़क हादसे में इचौली गांव निवासी दिनेश पांडेय (40) की मौत हो गई। आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिनेश सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से कादीपुर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।