फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में युवती से गैंगरेप

विज्ञापन
gurugram gang rape
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के एक गांव में शौच के लिए जंगल की तरफ गई युवती के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी दो दिन पहले शौच के लिए जंगल की तरफ गई थी। आरोप है कि इस दौरान पहले से ही घात लगाकर बैठे गांव के  रोहित और कप्तान सिंह ने उसे पकड़ लिया। दोनों युवक उसकी बेटी को मुंह दबाकर जंगल की ओर उठा ले गए वहां उन्होंने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवकों ने बेटी को जान से मार डालने की धमकी दी। तहरीर मिलने पर जांच के बाद गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल एपी तिवारी का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वीआईपी ड्यूटी की वजह से युवती का मेडिकल नहीं कराया जा सका है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें