फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लघुशंका के लिए उठी बालिका की सर्प दंश से मौत

Mon, 13 Oct 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अं​शिका। फाइल फोटो
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के चायल में शनिवार रात लघुशंका के लिए उठी बालिका की सर्प दंश से मौत हो गई। सुबह बालिका की मौत की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बा चायल के डीहा मोहल्ला निवासी राजेंद्र कुमार मजदूरी करता है। राजेंद्र ने बताया कि शनिवार रात उसकी छह वर्षीय पुत्री अंशिका खाना खाकर घर में सो रही थी। रात में लघुशंका के लिए उठने के दौरान सांप ने उसे डस लिया। अंशिका बिना शोर मचाए पलंग पर लेट गई। सुबह मां ने उसे जगाने की कोशिश की तो वह बिस्तर पर मृत पड़ी मिली। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े तो भागते हुए उन्हें सांप दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें