फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक की टक्कर से बालिका की मौत

Sun, 26 Apr 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सराय अकिल के फकीराबाद स्थित खरका मोहल्ला में बाइक की टक्कर से शिवांगी की मौत। फाइल फोटो
विज्ञापन
फकीराबाद स्थित खरका मोहल्ले में चाचा की तिलक समारोह के बाद रोड पार कर रही दस वर्षीय बालिका को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल बच्ची को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खरका मोहल्ला निवासी कमलेश कुमार मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। कमलेश कुमार के अनुसार शुक्रवार रात को छोटे भाई दीपू का तिलक समारोह था। शनिवार भोर तीन बजे नाच-गाना का कार्यक्रम खत्म होने के बाद रोड पार कर घर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार धीरज पाल ने दस वर्षीय शिवांगी को टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल बालिका को परिजन प्रयागराज ले जा रहे थे, जहां बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद से शादी के का माहौल मातम में बदल गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें