फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दुष्कर्म के आरोपी तांत्रिक पर केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

Wed, 15 Oct 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज के एयरपोर्ट कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला की तहरीर पर महेवाघाट पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने केस दर्ज होने के बाद आरोपी के गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि वह कुछ दिन पहले वह अपने ननिहाल महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव आई थी। यहां आरोपी धीरेंद्र ने झाड़-फूंक के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने घटना की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। उनके आदेश पर महेवाघाट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ कौशाम्बी जनार्दन पांडेय ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें