फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में पेट्रोल पंप में मिली चिप

Fri, 05 May 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिप से घटतौली केवल लखनऊ तक ही सीमित नहीं है। कौशाम्बी में भी यह धंधा बखूबी चल रहा है। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को जिला पूर्ति अधिकारी की टीम ने एक पेट्रोल पंप पर छापा मारकर किया। चिप मशीन के मदर बोर्ड से चिपकी पाई गई। माप कराने पर एक लीटर में 20 मिलीलीटर पेट्रोल कम मिला। डीएसओ ने पेट्रोल पंप के दोनों नाजुल सीज कर दिए हैं। इनमें एक नाजुल से पेट्रोल और दूसरे से डीजल की बिक्री की जा रही थी। कौशाम्बी में चिप के माध्यम से घटतौली करने का यह पहला मामला है।
विज्ञापन



अझुवा के संतोष त्रिपाठी ने निंदूरा गांव के सामने हाइवे किनारे त्रिपाठी आटो मोबाइल के नाम से पेट्रोल पंप खोल रखा है। उन्होंने अपना पेट्रोल पंप अजय सिंह को लीज पर दे रखा है। गुरुवार को डीएसओ आनन्द सिंह ने टीम  के साथ पेट्रोल पंप पर छापा मारा। टीम पहुंचते ही पंप पर अफरा-तफरी मच गई। जांच के दौरान टीम को पेट्रोल और डीजल के एक-एक नाजुल में चिपें लगी मिलीं। इनको मशीन के मदर बोर्ड और पल्स बोर्ड से चिपकाया गया था। तेल की नाप कराई गई तो एक लीटर में 20 एमएल की कमी मिली। जांच के बाद डीएसओ ने डीजल और पेट्रोल के दोनों नाजुल सीज कर दिए। इसके साथ ही पेट्रोल पंप मालिक को नोटिस जारी कर दिया।  

पेट्रोल पंप के दो नाजुल में चिपें पाई गईं। एक चिप मदर बोर्ड में जबकि दूसरी पल्स बोर्ड में लगी थी। इनमें एक चिप तेल की मात्रा करती थी और दूसरी कीमत सही रखने का काम करती थी। पंप के दोनों नाजुल सीज कर दिए गए हैं। यह भी पता चला कि संतोष त्रिपाठी ने पेट्रोल पंप किराए पर दे रखा है। यह भी नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                                      आनन्द सिंह
                                                  जिला पूर्ति अधिकारी
                                                       कौशाम्बी  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें