क्षेत्र के अफजलपुर वारी गांव में गुरुवार को ट्रांसफार्मर लगते ही फुंक गया। जिस पर आक्रोशित लोगों ने घटमापुर उपकेंद्र का घेराव किया। कर्मचारियों पर वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
अफजलपुर वारी गांव में एक महीने से बिजली की आपूर्ति बाधित है। एक महीने में दो बार ट्रांसफार्मर फुंक चुका है। गुरुवार को फिर से ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसके बाद जैसे ही बिजली सप्लाई शुरू हुई, ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिस पर गांव के अरशद उल्ला, रमजान, मिथलेश चौरसिया, रामचंद्र केसरवानी, मुस्ताक, आफाक, जाकिर, सईद, रईश और ताहिर अली समेत तमाम लोग उपकेंद्र का घेराव करने पहुंच गए। वहां पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए आने वाले कर्मचारी ग्रामीणों से एक हजार रुपये लेते हैं। इसके बाद भी ट्रांसफार्मर फुंक जाता है।