फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चौरीचौरा एक्सप्रेस की जनरल बोगी में भरा धुआं, ट्रेन से कूदकर भागे यात्री

Wed, 29 May 2024 08:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
चौरी-चौरी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में आग लगने के बाद बोगी से बाहर निकलते यात्री। संवाद
विज्ञापन
चौरीचौरा एक्सप्रेस की जनरल बोगी में भरा धुआं, ट्रेन से कूदकर भागे यात्री
विज्ञापन

भरवारी रेलवे स्टेशन की समीप मंगलवार सुबह की घटना
आरपीएफ ने फायर पिचकारी से आग पर पाया काबू
फोटो नं-01 से 04 तक
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। भरवारी स्टेशन पर बुधवार सुबह करीब 9.26 चौरीचौरा एक्सप्रेस रुकते ही जनरल बोगी में धुआं भरता देख यात्री बोगी से नीचे कूदने लगे। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने फायर सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पाया। बाद में पता चला कि डिस्क ब्रेक में गड़बड़ी से आग लगी थी। करीब 44 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया।
ट्रेन गोरखपुर से कानपुर जा रही थी। अचानक धुआं देख बोगी में अफरातफरी मच गई। अफवाह फैली की ट्रेन में आग लग गई। जानकारी होने पर चौकी प्रभारी सुरेंद्र पासवान मौके पर पहुंचे व फायर पिचकारी से किसी तरह आग पर काबू पाया। चौकी प्रभारी का कहना है कि ट्रेन के पहिए में लगी डिस्क ब्रेक के जाम होने की वजह से आग लगी थी।
विज्ञापन

जुगुल किशोर निवासी प्रयागराज चौरीचौरा से खागा जा रहे थे। बताया कि धुआं उठा तो ऐसा लगा कि ट्रेन में आग लग गई और सब जल जाएंगे। ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म पर रुकी तो वह अपना समान बोगी में छोड़कर गाड़ी से नीचे उतर आए।
अफरोज माधोसिंह से फतेहपुर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि कोई कुछ समझ नहीं पा रहा था कि धुआं कहा से आ रहा है। डर से जल्दी-जल्दी सभी ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म में आ गए।
विज्ञापन

वर्जन
ब्रेक बैंडिंग की वजह से धुआं निकला था। जल्द ही काबू पाकर ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन 44 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान कोई अन्य ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। सिर्फ चौरीचौरा एक्सप्रेस ही लेट हुई है।
-अमित कुमार सिंह, पीआरओ-डीआरएम प्रयागराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें