मंगलवार को सोशल मीडिया में बाइक चला रहे युवक का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बाइक लेट कर चला रहा है। उसने अपने पैर लैगगार्ड पर रखे हैं। पुलिस ने बाइक के आगे नंबर प्लेट पर लिखे नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
एक बाइक पर लेट कर स्टंट कर रहे युवक को रील बनाया महंगा पड़ गया। 11 सेकंड के इस रील में एक गीत का बैक साउंड में सुनाई दे रहा है, ये गलियां ये चौबारा, यहां आना ना दोबारा, अब हम तो हुए परदेशी... सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने जांच कराया तो वह चायल सर्किल का निकला। पुलिस ने फिलहाल बाइक नंबर के आधार पर चालान कर दिया है। युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। हलांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
मंगलवार को सोशल मीडिया में बाइक चला रहे युवक का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बाइक लेट कर चला रहा है। उसने अपने पैर लैगगार्ड पर रखे हैं। पुलिस ने बाइक के आगे नंबर प्लेट पर लिखे नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है वायरल वीडियो चायल सर्किल के किसी थाने का है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
रील को दिन में सड़क पर बनाया गया है। इसमें बाइक के पास से एक तेज रफ्तार डंपर भी गुजरता दिख रह है। इसके अलावा सड़क पर कई वाहन चलते दिखाई दे रहे हैं। रील वायरल होने के बाद ही पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। बाइक नंबर के आधार पुलिस आरोपी को खोजने में जुटी है।