फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर शहीदो, आपकी शहादत हम जाया नहीं होने देंगे

Sat, 16 Feb 2019 12:30 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हमले की घटना ने जनपदवासियों को गुस्से से भर दिया। लोगों ने अपने गुस्से का इजहार सोशल मीडिया के जरिए किया। व्हाट्सएप व फेसबुक पर लोग पाकिस्तान और आतंकवाद को खरी-रोटी लिख रहे हैं। पुलवामा में हुए आतंकी हमले ने जिले के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सत्ता और विपक्ष सोशल मीडिया पर सभी एक मंच पर खड़े दिखे। इसके अलावा आम आदमी भी अपने गुस्से का गुबार सोशल मीडिया में उतारने से नहीं चूका। कांग्रेसी नेता वेद पांडेय अपने फेसबुक अकाउंट में लिखते हैं कि यह घटना पाकिस्तान की कायरतापूर्ण है। उन्होंने मुख्यालय के चौराहे पर पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला दहन करने के अलावा पुतले को चप्पल से पीटते हुए फोटो भी पोस्ट की।
विज्ञापन


जनसत्ता पार्टी के नेता अश्वनी सिंह अपने अकाउंट में लिखते है कि, साहब आज संसद का विशेष सत्र बुलाओ, धारा 370 खत्म करो और एक देश एक कानून बनाओ। इसके अलावा दूसरी पोस्ट में लिखते हैं, राफेल किस काम आएंगे, घुस कर मारो, हम सब आप के साथ हैं। इसके अलावा उन शदीद फौजियों के फोटो शेयर किए गए जो कुछ दिन पहले ही परिवार के लोगों के साथ मिलकर बार्डर पर गए थे। विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री विनय अपनी पोस्ट में लिखते हैं, प्रधानमंत्री जी अब आप एक कदम आगे बढ़ाओ पीछे बजरंगियों का काफिला खड़ा है। बस इंतजार आपकी की इजाजत का है। सारा दिन सोशल मीडिया पर इसी तरह के पोस्ट लोगों के पास आते रहे। इसके अलावा शहादत को नमन करने वालों ने अपनी प्रोफाइल डीपी से खुद की फोटो हटाकर शहीदों को नमन करने वाली डीपी लगा डाली। पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले को लेकर जिले के लोगों का गु्स्सा फूट पड़ा। अधिवक्ता और राजनैतिक संगठनों ने सड़क पर उतर कर विरोध जताया। विभिन्न संगठनों ने पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें