फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों में सीसीटीवी लगाएं पर डीवीआर छिपाकर रखें- सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों में सीसीटीवी लगाएं पर डीवीआर छिपाकर रखें: सीओ
विज्ञापन

देवीगंज बाजार में कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
कड़ा। कारोबारी अपनी दुकानों की सुरक्षा के लिए अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवा लें। इसके अलावा कैमरा से जुड़ा डीवीआर छिपाकर रखा जाए। जिससे किसी तरह की घटना होने पर अपराधी की फुटेज आसानी से मिल सके। यह बातें सीओ सिराथू रामवीर सिंह ने बुधवार को देवीगंज में व्यापार मंडल के साथ बैठक में कही।
विज्ञापन

सीओ सिराथू ने बैठक में मौजूद कारोबारियों से उनकी समस्या जानी। इसके बाद कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठान वाले इलाके में पुलिस की गश्त तेज करा दी गई है। इसके अलावा कारोबारियों को अपनी सुरक्षा के प्रति खुद सजग रहना चाहिए। दुकानों के पास अगर कोई संदिग्ध कई बार दिखें तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए। बैठक में इंस्पेक्टर सैनी अर्जुन सिंह, चौकी प्रभारी वीरप्रताप सिंह सहित उमेश पटेल, मुन्ना मेजर, नियाज अहमद, नजमी, प्रेमचंद्र साहू, सरवर अली, प्रधान रोशन सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें