फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक साक्षरता से जगाई गई नशा उन्मूलन की अलख

Sat, 08 Jun 2019 12:30 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
चायल तहसील में आयोजित विधक साक्षरता शिविर को संबोधित करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप सिंह - फोटो : kaushambi
विज्ञापन
 नशा समाज के लिए जहर से भी ज्यादा घातक है। नशे की वजह से इंसान खुद के काबू में नहीं रहता है। इसके चलते वह ऐसे अपराध को अंजाम दे बैठता है जिसके कारण उसे सलाखों के पीछे पछताना पड़ता है। यह बातें विधिक  सेवा प्राधिकरण के सचिव कुलदीप सिंह ने शुक्रवार को चायल तहसील में आयोजक विधिक जागरुकता शिविर में कही।
विज्ञापन


नशा मुक्ति को लेकर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने नशा से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सिविल जज कुलदीप सिंह ने कहा कि नशे से व्यक्ति अपने परिवार को ही नहीं बल्कि समाज पर भी बुरा प्रभाव डालता है। नशा करने वाले व्यक्ति देश के विकास में बराबर भागीदारी नहीं निभा पाता। तहसीलदार चायल कल्पना चौहान ने कहा कि नशे से मुक्ति के लिए योग एक आसान उपाय है। लोग योग के सहारे नशे की बुरी लत से दूरी बना सकते हैं। बाल संरक्षण अधिकारी अजीत कुमार ने बालक-बालिकाओं के अधिकार और उनके लिए सरकार की तरफ से बनाई गई हेल्प लाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गोष्ठी में पूनम पाल, संगीता राज, अंजू, उमा साहू, धर्मराज, कमलेश, संजीव कुमार सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें