फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: समूहों को सौंपे जाएंगे कूड़ा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी खंड विकास कार्यालय में बुधवार को खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार राय की अध्यक्षता में सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और विभिन्न योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। बीडीओ ने विशेष रूप से गांवों में बने कूड़ा घरों के बेहतर संचालन पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी 57 ग्राम पंचायतों में संचालित कूड़ा घरों को ऐसे स्वयं सहायता समूहों को सौंपा जाएगा, जिनका कार्य प्रदर्शन बेहतर होगा। चयनित समूहों को प्रतिमाह छह हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।
साथ ही वर्मी कंपोस्ट से तैयार गोबर खाद को किसानों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे अतिरिक्त आय भी सुनिश्चित होगी। इस योजना के तहत होने वाली आय में 10 प्रतिशत हिस्सा संबंधित समूह को और 90 प्रतिशत ग्राम पंचायत को दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में 83 महिलाओं के आवासों की पात्रता जांच करने और दिव्यांग, निराश्रित एवं दैवीय आपदा श्रेणी के 73 आवासों के लिए पात्रों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा समूह गठन और फैमिली आईडी की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान सचिवों ने प्रतिदिन 200 से 250 स्वगणना किए जाने की जानकारी दी।
बैठक में एडीओ पंचायत नीरज मिश्र, सहायक अर्थ एवं संख्या प्रवीण कुमार, एडीओ कृषि जगदीप चौरसिया, एडीओ आईएसबी आशीष कुमार सहित सचिव गौरव पटेल, दीपक सिंह, भानु प्रताप सिंह, रामभवन, जीवेश सोनी और सुनील कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें