महेवाघाट थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को इलाके में गांजा की खेप आने का इनपुट मिला था। जिस पर पुलिस बल के साथ, थाने के नजदीक घोघपुर तिराहा में रविवार को तड़के नाकाबंदी करके वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी।
महेवाघाट पुलिस ने थाने के नजदीक घोघपुर तिराहा से रविवार तड़के चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस दावे के मुताबिक दूसरे प्रांत से इलाके में गांजा तस्करी की खेप आने की जानकारी हासिल हुई थी। जिस पर नाकाबंदी करके चार पहिया वाहन को रोका गया इस दौरान एक आरोपी कूद कर फरार हो गया। वहीं वाहन चला रहे दूसरे आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
महेवाघाट थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को इलाके में गांजा की खेप आने का इनपुट मिला था। जिस पर पुलिस बल के साथ, थाने के नजदीक घोघपुर तिराहा में रविवार को तड़के नाकाबंदी करके वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। इस दौरान सामने से एक चार पहिया वाहन, सफेद रंग की अर्टिगा कार आती हुई दिखाई दी। सामने पुलिस को देखकर कर में सवार ग्राम कोतारी थाना मंझनपुर निवासी एक युवक कार से कूदकर फरार हो गया।
कार चला रहे देवेंद्र तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी निवासी ग्राम सेंगरहा थाना पश्चिम शरीरा को पुलिस ने दबोच लिया। कर की तलाशी में 37 किलो 240 ग्राम गांजा और दो मोबाइल, इक्कीस सौ रुपए नगदी बरामद किया गया है। चार पहिया वाहन का कोई कागजात नहीं होने के कारण जब्त कर लिया गया है। लिखा पढ़ी करके महेवाघाट पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।