कौशाम्बी कोतवाली के रसूलपुर बड़गांव निवासी फूलचंद्र सरोज को अपर जिला जज छह की अदालत ने तीन साल कारावास व पांच हजार अर्थदंड जमा करने की सजा सुनाई है। पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक फूलचंद्र आर्थिक लाभ के लिए आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। वर्ष 2019 को फूलचंद्र के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने चार्जशीट अदालत में दाखिल की। मंगलवार को कोर्ट ने फूलचंद्र को सजा सुनाई।
तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार
पिपरी कोतवाली के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने मंगलवार को एक युवक को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद करने का दावा किया है। एसआई के मुताबिक पकड़े गए युवक की पहचान पूरामुफ्ती कोतवाली के भवानीदीन तालाब निवासी रंजीत भारतीय के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है।