फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में जहर खाने से युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के रक्सवारा गांव के सोमवार रात एक युवक ने संदिग्ध हालत में जहर खाकर जान दे दी। परिवार के लोगों का कहना है युवक ने जहर खाना नहीं बल्कि उसे खिलाया गया है। शिकायत पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

रक्सवारा गांव का धर्मेंद्र अग्रहरि (34) नवीन मंडी ओसा में रहकर एक आढ़ती के यहां मुनीम का काम करता था। वहीं के किसी व्यक्ति से उसने कर्ज ले लिया था। सोमवार रात करीब आठ बजे उसने कमरे पर ही जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
जानकारी होने पर लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे एसआरएन प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी प्रयागराज पहुंचे थे। इलाज के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई। परिजन कर्ज देने वाले व्यक्ति पर जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें