फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों संग मिल प्रेमी ने ही किया गैंगरेप

Sat, 26 Aug 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सैनी इलाके की एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर प्रेमी पखवारे भर पहले भगा ले गया था। इसके बाद साथियों के साथ उसने दरिंदगी की। किशोरी का शोषण करने के बाद सोमवार को पीड़िता को गांव के बाहर छोड़कर प्रेमी और उसके साथी फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी रिश्तेदारी में आने वाले युवक के झांसे में आ गई। किशोरी को प्रेमजाल में फंसा कर आरोपी युवक भगा ले गया और बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार किया। किशोरी से प्रेमी के साथियों ने भी दुष्कर्म किया। सोमवार को आरोपी युवक किशोरी को बदहवास हालत में गांव के समीप छोड़कर भाग निकले। दरिंदों के चंगुल से छूटी किशोरी घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। बेटी के साथ सामूहिक दुराचार की घटना सुन परिजनों के होश उड़ गए।

दूसरे दिन पीड़ित पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचा। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इलाकाई पुलिस से न्याय न मिलने पर शुक्रवार को पीड़ित पिता किशोरी को लेकर जिला मुख्यालय आया और  मामले की नामजद शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी अशोक कुमार पांडेय ने सैनी पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें