फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ, गरीबी व भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की दिलाई शपथ

Sat, 26 Aug 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में शपथ लेते अफसर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर जिला पंचायत के रत्नावली सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री के विजन न्यू इंडिया 2022 को लेकर पंचायत स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वच्छ, गरीबी व भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी सीडीओ डीके दोहरे ने की।
विज्ञापन


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। इसके अंतर्गत स्वच्छ, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, संप्रदायवाद, जातिवाद मुक्त भारत बनाया जाना है। विजन न्यू इंडिया 2022 के संकल्प पत्र को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का आगाज शुक्रवार को जिला पंचायत के रत्नावली सभागार में पंचायत स्तरीय सम्मेलन के माध्यम से किया गया।

प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी डीके दोहरे ने सम्मेलन में मौजूद विधायक लालबहादुर, शीतला प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य आशीष मौर्य, अंबुज भारती के अलावा ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री के संकल्प को सुनाते हुए शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक लालबहादुर व शीतला प्रसाद पटेल ने मोदी जी के व्यक्तित्व व विकास की सोच पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें