फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश उत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

Tue, 13 Sep 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम है। पंडालों में गणपति बप्पा मोरया की गूंज है। गजानन के भक्त उनकी विधि-विधान से पूजा करते हैं। रात को जगराते का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें बच्चे विभिन्न प्रकार झांकियां निकालते हैं। जिनको देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ आधी रात तक जुटी रहती है।
विज्ञापन


    भरवारी के पुरानी बाजार, बड़े डाड़ बाबा, भटपुरवा व करारी रोड के एक अस्पताल परिसर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। जैसे-जैसे गणेश चतुर्थी का पर्व समापन की ओर पहुंच रहा है। भक्त प्रभु की भक्ति में लीन होते चले जा रहे हैं। दिन भर गणेश के भक्तजनों गूंज सुनाई देती है। शाम होते ही पूजा पंडालों में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें