फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस के आगे बीन बजाकर सरकार को जगाने की कोशिश

Tue, 13 Sep 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
सदर ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सोमवार को मवेशियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गई। एक भैंस पर अखिलेश यादव व दूसरी भैंस में नरेंद्र मोदी की तख्ती लगी थी। कलेक्ट्रेट में कार्यकत्रियों ने भैंसों के आगे बीन बजाई और सरकार जागो के नारे लगाए।
विज्ञापन


 राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां दस दिन से धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। सूबे और केंद्र की सरकार पर उनके धरना-प्रदर्शन का कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। सोमवार को कार्यकत्रियों ने सरकार को जगाने के लिए नायाब तरीका निकाला। ब्लॉक परिसर में दो भैंस लाकर कार्यकत्रियों ने एक पर मोदी तो दूसरे पर अखिलेश का नाम लिखा। इसके बाद बीन बजाकर मांगे पूरी करने के लिए कहा। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ की अध्यक्ष माया सिंह ने कहा कि सूबे और केंद्र की सरकार इन्हीं भैंसों की तरह हैं।

दस दिन से किए जा रहे धरना-प्रदर्शन के बाद भी कोई असर नहीं पड़ रहा है। सोमवार को प्रदर्शन में सुषमा सिंह, अन्नपूर्णा मिश्रा, कमलेश केसरवानी, सावित्री, कैसरनाज, सरोज मिश्रा, सहरोज फात्मा, विजय लक्ष्मी, संजना दीक्षित, याशमीन, अनीता वर्मा, निशा वर्मा, मीना देवी, नीलम अरोरा, सीमा जायसवाल, निकहत सईदा, श्याममणी आदि कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें