फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भुगतान में खेल... महिला प्रधान को किया हैंडपंप मरम्मत का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों के तमाम दिशा निर्देशों के बाद भी ग्राम पंचायतों की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। जिम्मेदार मोटी कमाई के चक्कर में भुगतान में खेल कर रहे हैं। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज पंचायतों के आंकड़े कुछ ऐसी ही हकीकत बयां करते हैं। मामला नेवादा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेंवढ़ा और अकबराबाद का है। जहां सेंवढ़ा की महिला प्रधान आशा देवी खराब हैंडपंप का मरम्मत कार्य कर रही हैं और अकबराबाद की प्रधान अमरावती देवी गांव में साफ-सफाई का काम। वहीं, अधिकारी मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

भारत सरकार के ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक नेवादा के ग्राम पंचायत सेंवढ़ा में पंचम राज्य वित्त आयोग की धनराशि से बीते 28 मई को 22,757 रुपये का भुगतान हैंडपंप मरम्मत का आशा देवी के नाम पर उनके खाते किया गया है। जबकि आशा देवी गांव की प्रधान हैं। भुगतान में सबसे मजेदार बात यह है कि मरम्मत का जो बिल अपलोड किया गया है वह पुरखास गांव के हैंडपंप मिस्त्री भोला प्रसाद पुत्र मसुरियादीन के नाम से है और बिल में उसकी मजदूरी 6,360 रुपये दिखाई गई है।
वहीं, अकबराबाद ग्राम पंचायत की प्रधान अमरावती देवी हैं। पोर्टल पर दर्ज आंकड़े के अनुसार पंचम राज्य वित्त आयोग की धनराशि से गांव में साफ-सफाई का 7,560 रुपये का भुगतान बीते 15 अगस्त को अमरावती के खाते में हुआ है। जबकि गांव में सफाई कर्मचारी भी तैनात है।
विज्ञापन

बोले अफसर
अगर ग्राम पंचायतों के भुगतान में किसी तरह की गड़बड़ी की गई है तो इसकी जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वैसे भी किसी तरह के विकास कार्यों का भुगतान प्रधान या फिर उसके सगे संबंधियों के खाते में किया जाना गलत है और पंचायती राज एक्ट के खिलाफ है। - नीरज मिश्रा, एडीओ पंचायत नेवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें