फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संविदा कर्मी और इलेक्ट्रीशियन में मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर में बृहस्पतिवार की दोपहर संविदा पर तैनात ऑप्टोमेट्रिस्ट संतोष कुमार श्रीवास्तव और अस्पताल के इलेक्ट्रीशियन सुनील सैनी के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि संविदा कर्मी ने इलेक्ट्रीशियन को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

पीड़ित सुनील सैनी ने इस मामले की लिखित शिकायत कड़ाधाम कोतवाली में दी है। उनका आरोप है कि आरोपी संतोष श्रीवास्तव पहले भी कई बार विवादों में फंस चुका है और अस्पताल में आए दिन स्टाफ से झगड़ा करता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहम्मद सऊद से आरोपी संविदा कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें