फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घरेलू कलह से क्षुब्ध अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 11 Jul 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक जलाल अहमद उर्फ चौहान की फ़ाइल फ़ोटो
विज्ञापन
भरवारी। पुरानी बाजार में बृहस्पतिवार सुबह घरेलू कलह से क्षुब्ध एक अधेड़ ने फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे में छत के चुल्ले पर फंदे से लटका उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका भरवारी के वार्ड नंबर 23 एपीजे अब्दुल कलाम नगर (पुरानी बाजार) जलाल अहमद उर्फ चौहान (46) राजस्थान की कपड़ा कंपनी में कपड़े में छपाई का काम करता था। महीने भर से वह घर पर ही रह रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
बृहस्पतिवार सुबह घर के सभी लोग अपने-अपने काम में लगे थे। तभी करीब 10 बजे जलाल ने कमरे में छत के चुल्ले से गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पत्नी शबा, बेटा मेराज व रेहान ने आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर दरवाजा तोड़ दिया। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घर के भीतर युवक ने फंदा लगाकर दी जान
मंझनपुर। नगर कोतवाली के महमदपुर गांव निवासी एक युवक ने बुधवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी। खुदकुशी की वजह परिजन नहीं बता सकें। पुलिस को सूचना दिए बिना ही घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महमदपुर निवासी बुधराम का 28 वर्षीय बेटा कल्लू मजदूरी करता था। इधर कई दिनों से वह शांत रहता था। बुधवार को शम गांव के बाहर झोपड़ीनुमान मकान में उसने फंदा लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इन्कार किया है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें