मंझनपुर चौराहे पर लगी फल की दुकान में पसरा सन्नाटा। संवाद
फलों में भी ठंड लग गई है। लोग दूर से देखकर ही मुंह सिकोड़ रहे हैं। ऐसे में संतरा, कीवी, अंगूर और अनार के दाम पहले के मुकाबले घट गए हैं। इससे फल व्यापारियाें के चेहरे मुरझाए हुए हैं।
फल व्यापारी मो. अकरम का कहना है कि इन दिनों लोग ठंडे फल खाने से कतराने लगे हैं। पहले रोज अच्छी बिक्री हो जाती थी, अब दिनभर में सीमित ग्राहक ही पहुंच रहे हैं। वहीं, व्यापारी बंटी का कहना है कि संतरा 100 से घटकर 60 रुपये किलो हो गया है। फिर भी मांग पहले जैसी नहीं है। दुकानदार फिरोज के अनुसार, अंगूर और अनार जैसे फल ठंड में कम बिकते हैं। अंगूर 150 से घटकर 120 और अनार 200 से घटकर 160 रुपये किलो में बिक रहा है।
इसी तरह रमजान ने बताया कि इन दिनों लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। फल विक्रेताओं को उम्मीद है कि मौसम में सुधार होते ही बाजार में फिर रौनक लौटेगी। कड़ाके की ठंड से फलों का व्यापार प्रभावित हो रहा है।
फल पहले आज
अनानास 80 60
मौसंबी 80 60
तरबूज 60 40
कीवी 35 20
पपीता 60 40
नारियल 80 60
संतरा 100 60
अंगूर 150 120
अनार 200 160
नोट : सभी फलों के दाम प्रति किलो में