फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
Fruit seller hanged his life - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के पठन पुरवा गांव में बुधवार दोपहर एक फल विक्रेता ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पठन पुरवा निवासी राजेंद्र कुमार (40) पुत्र रामदुलारे प्रयागराज की मुंडेरा मंडी से अमरुद आदि खरीदकर शहर में ठेला लगाकर बेचता था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बुधवार को वह फल बेचने नहीं गया। परिजनों के मुताबिक दोपहर को घर पहुंचा तो काफी तनाव में था। किसी से कुछ बातचीत किए बिना अपने कमरे में गया और रस्सी के सहारे धन्नी पर फांसी के फंदे से लटक गया। थोड़ी देर बाद बेटा खाने के लिए बुलाने पहुंचा तो राजेंद्र को फंदे पर लटकता देख वह चीखने लगा। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेंद्र अपने पीछे पत्नी मंजू के साथ बेटे आशीष (13) व अजय (10) को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें