फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नवरात्र शुरू होते ही फलों के दाम में उछाल, केला 10 तो सेब 20 रुपये किलो महंगा

Tue, 13 Oct 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
करारी में फलों की सजीदुकान-संवाद
विज्ञापन
नवरात्र शुरू होते ही फलों की कीमतों में तेजी आ गई है। केला 10 रुपये दर्जन और सेब 20 रुपये किलो तक महंगा हो गया है। पूजा में इस्तेमाल होने वाले नारियल के दाम भी 30 से बढ़कर 40 से 50 रुपये प्रति पीस तक पहुंच गए हैं। इससे व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को फलाहार के लिए अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

फल विक्रेता नफीस अहमद ने बताया कि नवरात्र में मांग बढ़ने से थोक बाजार में फलों के भाव चढ़ गए हैं। कुछ दिन पहले 40 रुपये दर्जन बिकने वाला केला अब 50 से 60 रुपये दर्जन मिल रहा है। सेब की कीमत किस्म के अनुसार 110 से 140 रुपये किलो तक पहुंच गई है। पपीता 120 से 180 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं, 100 रुपये में चार पीस मिलने वाली कीवी अब तीन ही मिल रही है।
विज्ञापन

फल विक्रेता लाला भाई ने बताया कि नवरात्र में नारियल की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आई है। मांग और बढ़ने पर फलों के दाम में और उछाल आने की आशंका है।
-इनसेट

फलों के मौजूदा दाम

सेब : 110-140 रुपये किलो

केला : 50-60 रुपये दर्जन

पपीता : 40-50 रुपये किलो

कीवी : 100 रुपये में तीन पीस

अनानास : 80-90 रुपये प्रति पीस

नारियल: 40-50 रुपये प्रति पीस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें