फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गर्मी शुरू होते ही फलों के दाम आसमान पर

Mon, 09 Mar 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर चौराहे पर ​स्थित फल की दुकान में खरीदारी करता ग्राहक।  संवाद
विज्ञापन
गर्मी की शुरुआत के साथ ही फलों के दामों में तेजी आ गई है। बाजार में सेब और अनार सहित कई फलों के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर असर पड़ने लगा है। पिछले कुछ दिनों में फलों के दामों में 20 से 40 रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

फल विक्रेता मो. अकरम ने बताया कि पहले बाजार में सेब 120 से 140 रुपये किलो बिक रहा था, जो अब बढ़कर 180 से 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है। इसी तरह अनार के दाम भी 160 रुपये से बढ़कर करीब 200 रुपये किलो हो गए हैं।
इसके अलावा केला, संतरा और पपीता जैसे अन्य फलों के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं, दुकानदार बंटी ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही फलों की मांग बढ़ जाती है। दूसरी ओर, बढ़ती महंगाई के बीच फलों के दाम बढ़ने से लोगों का बजट भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फलों के दाम :
फल पहले अब

सेब 120-140 180-200
अनार 140-160 190-200
पपीता 40 60
संतरा 60-80 100
केला 40-50 60-70
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें