सराय अकिल कस्बा में बारात निकालते होलियारे,संवाद
स्थानीय कस्बा में होली के चौथे दिन रविवार को होरियारों ने गाजे बाजे के साथ बारात निकाली जिसमें चेयरमैन अनूप सिंह को दूल्हा बनाकर कस्बा की गलियों में घुमाया गया। स्थानीय कस्बा के बुद्धपुरी मोहल्ले में रविवार को आयोजक दीपक पांडेय ने बरातियों के लिए भांग ठंडई व पापड़ से जल पान कराकर बरात निकाली।
बरात गाजे बाजे के साथ भगवा रंग व अबीर गुलाल उड़ाते हुए बुद्धपुरी मोहल्ले से शुरू होकर कस्बा हवेली, ठठेरी बाजार, चंद्रशेखर पार्क, चावल मंडी, मौलवीगंज, मेला मैदान, सब्जी मंडी, भागौतीगंज, फकीराबाद चौराहा आदि विभिन्न गलियों से होते हुए बुद्धपुरी में समापन हुआ।बारात के दौरान बुद्धपुरी मोहल्ले व मौलवीगंज मोहल्ले के बीच विवाद में दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से कोई अनहोनी नहीं हुई। इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से अमन शांति है।
सराय अकिल कस्बा में बारात निकालते होलियारे,संवाद