फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और कोटेदार के खिलाफ खोला मोर्चा

Wed, 06 Feb 2019 12:41 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी विकास खंड नंदौली गांव के लोगों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कर कोटेदार और प्रधान के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। गांव के ऊदल की अगुवाई में पहुंचे ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में शौचालय के निर्माण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। एक ही लाभार्थी के नाम पर कई बार पैसा निकाला गया। तमाम लोगों ने नाम चेक काट कर पैसा निकाल लिया गया लेकिन शौचालय किसी का भी नहीं बना। यह भी आरोप है कि शौचालय निर्माण के लिए मिलने वाले 12 में से छह हजार रुपया खुद प्रधान ने लिया है।
विज्ञापन


इसी तरह गांव का कोटेदार प्रधान की शह पर राशन की कालाबाजारी कर रहा है। इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की जा सकी। ग्रामीणों ने इस बाबत जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जीतेंद्र श्रीवास्तव को सौंप कर कार्रवाई की मांग किया है। इस मौके पर निर्मला देवी, सुशीला देवी, गीता देवी, रामबाबू, धर्मराज, हरिनाथ, आनंदी, गुलजरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें