कार की लोकेशन पैसा देने वाला व्यक्ति बराबर जीपीआरएस के जरिए अपने मोबाइल से देख रहा था। वराणसी से आते वक्त रास्ते में टोल प्लाजा के उस पार निजाम के होटल के पास कार रुकी तो लोकेशन देख रहे व्यक्ति ने चालकों को फटकार लगाते हुए गाड़ी गंतव्य तक पहुंचाने को कहा। इसकी जानकारी के बाद पुलिस की एक टीम ने वराणसी से लेकर लखनऊ तक पड़ने वाले टोल प्लाजा की फुटेज खंगाल डाली। इसके बाद भी कार का पीछा करने वाली गाड़ी का पता नहीं चला। जिस कार सवार लोगों को लूट का शिकार बनाया गया उन्होंने शनिवार रात 12.02 बजे सिहोरी टोल प्लाजा पार किया था।
30 मिनट के अंदर हुई वारदात, 48 मिनट बाद दी सूचना
ककोढ़ा के पास लूट की शिकार हुई कार रात 12.02 बजे सिहोरी टोल प्लाजा से गुजरी थी। सिहोरी से ककोढ़ा की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। हाईवे पर 10 किलोमीटर की दूरी सामान्य रफ्तार से चलने पर भी आधा घंटा लगता है। अगर चालकों की बात पर यकीन करें तो 12.40 बजे उनके साथ लूट हुई। इसके दस मिनट बाद चालक ने 12.50 बजे यूपी 112 को फोन पर सूचना दी। इसे लेकर पुलिस कार चालकों को भी संदेह की दृष्टि से देख रही है। वहीं वारदात के बाद चालकों ने न तो शोर मचाया और न ही किसी होटल, ढाबा या रास्ते से होकर गुजरने वालों से मदद मांगी। बस एक पंचर वाले की दुकान से फोन लेकर पुलिस को खबर दी गई।