फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे के रेलवे फाटक पर फिर से लगने लगा जाम

Fri, 17 Jul 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू (कौशाम्बी)। सिराथू कसबे में रेलवे फाटक देर  तक बंद रहने की शिकायत फिर से शुरू हो गई है। रेल प्रशासन की इस मनमानी से कस्बे में जाम की समस्या सिर चढ़ कर बोलने लगी है। बृहस्पतिवार की सुबह फाटक देर तक बंद रहने से राहगीर परेशान रहे।
विज्ञापन


सिराथू कस्बे में रेलवे फाटक देर तक बंद होने से जाम लगने की समस्या नासूर बन चुकी है। जनहित से जुड़े इस ममाले को लेकर भाकियू के मंडल अध्यक्ष नूरूल इस्लाम ने रेलवे प्रशासन  के खिलाफ आंदोलन किया था। आंदोलन से बैक फुट पर आए रेलवे प्रशासन ने इसमें सुधार कर दिया था, जिससे लोगोें को जाम  में फंसने की समस्या से निजात मिल गई थी। मगर स्थानीय नागरिकों की शिकायत है कि रेल कर्मचारियों ने फिर से मनमानी शुरू कर दी है। देर तक फाटक बंद किए रहते हैं। इससे कसबे में फिर से जाम की समस्या पैदा हो गई है।

बृहस्पतिवार को अमावस्या पर्व होने से गंगा स्नान के लिए स्नानार्थियोें की भारी भीड़ जमा होने के दौरान देर तक फाटक सुबह बंद रहा। जिससे सुबह लासेग तीन घंटे  तक जाम में फंसे रहे। जाम की सूचना पर पहुुंची पुलिस को यातायाब बहाल करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। भाकियू के रेलवे प्रशासन की मनमानी पर गहरा आक्रोश ब्यक्त किया है। कहा है कि रवैए में सुधार नहीं हुआ तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरने के लिए विवश हाेंगे। नगर के चेयर मैंन राजेद्र कुमार यादव का कहना है कि जाम की समस्या से हर कोई हलाकान रहता है। आम नागरिकोे के साथ सिराथू सीएचसी इलाज के लिए आने वाले मरीजाें को सबसे अधिक खामियाजा भुगतना पड़ता है। वे फाटक बंद होने से तड़पते रहते हैं। उन्होंने अपने स्तर से कई बार रेलवे प्रशासन को पत्र भी भेजा। पर, कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें