अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते व्यापार संगठन के लोग। स्रोत: स्वयं
स्वास्थ्य बीमा, आगजनी बीमा और बिजली बिल में लगने वाले फिक्स चार्ज समाप्त करने समेत सात प्रमुख मांगों पर मंगलवार को व्यापारियों ने बैठक की। बैठक के बाद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी पैदल मार्च कर कलक्ट्रेट पहुंचे और अपर जिलाधिकारी अजेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में जीएसटी और सीजीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा, दुकानों में आगजनी से होने वाले नुकसान का बीमा, विलंबित रिटर्न पर ब्याज दर 18 प्रतिशत से घटाकर नौ प्रतिशत करने, विभागीय लाइसेंस आजीवन करने, विभागीय सर्वे, बिजली बिल में फिक्स व मिनिमम चार्ज खत्म करने और व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग की गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रवेश केसरवानी ने कहा कि जल्द ही ब्लॉक और तहसील स्तर पर पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। साथ ही छोटे व्यापारियों को भी संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा, ताकि किसी भी व्यापारी की उपेक्षा न हो।
ज्ञापन सौंपने के दौरान रमेश अग्रहरि, प्रवेश केसरवानी, प्रमोद साहू, कृष्ण चंद्र वैश्य, पुष्पेंद्र केसरवानी, कपूर चंद्र केसरवानी आदि रहे।
अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते व्यापार संगठन के लोग। स्रोत: स्वयं
अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते व्यापार संगठन के लोग। स्रोत: स्वयं