फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मुख्य आरक्षी को पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी

Wed, 10 Jun 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पुलिस लाइन में सिपाही के बच्चों को गले लगाकर ढांढस बांधते एसपी सत्यनारायण। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
सैनी थाने में तैनात मुख्य आरक्षी बिरंजन कुशवाह की करंट लगने से हुई मौत के बाद मंगलवार को पुलिस लाइन कौशाम्बी में शोक सभा आयोजित कर उन्हें अंतिम सलामी दी गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्प और रीथ चढ़ाकर दिवंगत पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


वर्ष 2011 में आरक्षी पद पर उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। वह प्रतापगढ़ से स्थानांतरित होकर कौशाम्बी आए थे और वर्तमान में थाना सैनी में तैनात थे। सोमवार रात करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी।

शोक सभा के दौरान मृतक के परिजन भी पुलिस लाइन पहुंचे। पिता के पार्थिव शरीर को देखकर बेटा और बेटी फूट-फूटकर रो पड़े। यह दृश्य देखकर मौजूद पुलिसकर्मियों की आंखें भी नम हो गईं। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने दोनों बच्चों को गले लगाकर ढांढ़स बंधाया और परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह, प्रतिसार निरीक्षक देवपाल सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें