फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाज मां-बेटे ने ऐंठे 12 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। चरवा व पूरामुफ्ती इलाके में रहने वाले तीन युवकों से प्रयागराज निवासी जालसाज मां-बेटे ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये ठग लिए। बाद में इन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। पीड़ितों ने गुरुवार को ठगी की शिकायत पुलिस से करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चरवा के सैयद सरावां निवासी जितेंद्र यादव तथा पूरामुफ्ती के नौवापुर निवासी अनिल सिंह और बलबीर ने बताया कि पढ़ाई के बाद वह नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे। तभी करीब दो साल पहले प्रयागराज के लूकरगंज निवासी एक युवक से मुलाकात हुई। पीड़ितों की मानें तो इस जालसाज युवक ने उनसे कहा कि उसकी मां जिला मजिस्ट्रेट प्रयागराज के यहां लिपिक हैं। फिर राजस्व विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सभी से चार-चार लाख रुपये ले लिए। कुछ दिनों तक तो जालसाज आज-कल करके मामले को टालता रहे। दबाव अधिक बनाने पर फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। ठगी की जानकारी पीड़ित युवकों को हुई तो उनके होश उड़ गए।
बताया कि जालसाज रुपये लौटाने की भी बात कर रहा था। अब रुपया मांगने पर वह जानलेवा धमकी देता है। मामले में पूरामुफ्ती कोतवाल रमेश पटेल का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। जालसाज मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें