नए थाने में शामिल होगी मूरतगंज चौकी, होंगे 55 गांव
नए थाना संदीपन घाट को अमली जामा पहनाने वाले अधिकारियों की माने तो इस नए थाने में पूरामुफ्ती कोतवाली से काटकर चरवा में शामिल किए गए 23 पुराने गांव और कोखराज के 32 गांवों को जोड़ा जाएगा। सिराथू सर्किल के कोखराज की मूरतगंज चौकी को चायल सर्किल के इस नए थाने में शामिल किया जाएगा। इस प्रकार यह नया थाना कुल 55 गांवों को जोड़कर संचालित किया जाएगा।
क्या कहते हैं अधिकारी
चायल सर्किल में संदीपन घाट थाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन की तरफ से मंजूरी भी मिल गई है। थाने के लिए भूमि पहले से ही आवंटित है। जल्द ही काजीपुर जुनैदपुर गांव में संदीपन घाट नाम का नया थाना तैयार कर काम काज शुरू कर दिया जाएगा। - हेमराज मीना, एसपी