कस्बा के नईम मियां का पूरा मोहल्ला के समीप बुधवार शाम दो बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
मंझनपुर कोतवाली के नियामतपुर निवासी राजेंद्र कुमार अपने साथी खोजवापुर गांव निवासी महेश कुमार के साथ बुधवार को मजदूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। नईम मियां का पूरा मोहल्ला के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे चौराडीह गांव निवासी दीपक की बाइक से भिड़ंत हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए चायल सीएचसी भेजा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।