संदीपनघाट थाना क्षेत्र के आदर मदार गांव में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर करीब 30 हजार रुपये नकद समेत आठ लाख रुपये कीमत के जेवरात चुरा लिए। पीड़ित सुरेंद्र कुमार दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी आरती देवी बच्चों के साथ गांव में रहती है। सोमवार रात आरती बच्चों समेत सास के घर सोने चली गई। इसी दौरान चोरों ने उनके मकान को निशाना बनाया और ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सुबह घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह नागर ने जल्द खुलासे की बात कही।