Four people found positive in Doaba, Tilhapur seal
- फोटो : KAUSHAMBI
दोआबा में चार लोग मिले पॉजिटिव, तिल्हापुर सील
कोविड चिकित्सालय में भर्तीए जिले भर में 552 संदिग्धों की एंटीजन किट से कराई गई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कौशाम्बी में कोरोना वायरस की रफ्तार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी एक व्यापारी समेत चार लेग कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्त्रस्मितों में पश्चिमशरीरा के दोए तिल्हापुर व चायल क्षेत्र के एक-एक व्यक्ति हैं। सभी का कोविड अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने नए कंटेनमेंट जोन बने तिल्हापुर का भ्रमण कर पुलिस के जरिए लोगों को जागरूकता संदेश दिलाया।
सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार को जिले के के कई स्थानो पर शिविर लगाकर करीब 552 संदिग्धों की एंटीजन किट से जांच कराई गई। इसमें चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्त्रस्मितों में नेवादा क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ का एक व्यापारी भी है। कारोबार के सिलसिले में दूसरे शहर आवागमन के कारण कारोबारी संक्त्रस्मित हुआ है। इसके अलावा पहले मिले पॉजिटिव के संपर्क में आने के कारण दो लोग पश्चिमशरीरा व चायल क्षेत्र के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने सभी को इलाज के लिए कोविड अस्पतालों में भर्ती करा दिया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कारोबारी के संक्त्रस्मित मिलने से तिल्हापुर को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर सील करा दिया। इतना ही नहीं प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर पुलिस के जरिए अनाउंस कराकर संक्त्रस्मण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कराया। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 272 संक्त्रस्मित मिल चुके हैं। ट्रूनेट जांच में रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद विभिन्न अस्पतालों में भर्ती सात मरीजों को छुट्टी दे दी गई। इस तरह से अब तक कुल 235 मरीज स्वस्थ होकर घर भेजे जा चुके हैं।