फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में परिवार के चार सदस्यों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में एक परिवार के चार सदस्यों को पीटा
विज्ञापन

सिराथू कस्बे की घटना, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सिराथू कस्बे में रहने वाले एक युवक को गुरुवार सुबह रंजिश के चलते पड़ोस के दबंगों ने पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों की भी पिटाई की। पीड़ित ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

सिराथू निवासी कैरा पुत्र द्वारिका प्रसाद ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसके परिवार की रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो गुरुवार सुबह भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी, पिता द्वारिका और बेटे भोल्ला की भी पिटाई की। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत की। एसपी अभिनंदन ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सैनी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें