फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: प्रयागराज के युवक से बीसी के नाम पर चार लाख हड़पे, मुकदमा

Sat, 11 Jan 2025 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के कूरा गांव के पिता-पुत्रों ने प्रयागराज के युवक से बीसी के नाम पर चार लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि रुपये मांगने पर दबंगों ने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रयागराज के धूमनगंज कोतवाली के बम्हरौली निवासी आनंद कुशवाहा ने बताया कि उनका छोटा भाई पवन और सरायअकिल के कूरा गांव के रितेंद्र कुशवाहा सुलेमसराय में एक साथ सराफा का काम करते थे। वर्ष 2020 में रितेंद्र ने उनके छोटे भाई पवन से बताया कि उसके बड़े भाई आकाश उर्फ जितेंद्र कुशवाहा और पिता सतीश चंद्र कुशवाहा कूरा गांव में बीसी चलाते हैं। वह उनके साथ बीसी में हिस्सा ले ले तो इकठ्ठा रुपयों की जरूरत होने पर काम आ सकता है।
रितेंद्र के कहने पर उनके भाई ने दो लाख की बीसी में हिस्सा ले लिया और हर महीने किस्त अदा करता रहा। इसके बाद वर्ष 2021 में दो लाख लाख की दूसरी बीसी में हिस्सा ले लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों बीसी के पूरा होने के बाद जब वह और उनका भाई पवन रितेंद्र के घर जमा बीसी के रुपये मांगने गए तो दोनों ने 15 दिन बाद देने की बात कहकर लौटा दिया था। इसके बाद कई बार वह वादा खिलाफी करके उन्हें टरकाते रहे।
नवंबर 2023 में जब दोनों भाइयों ने रितेंद्र के घर पहुंच दबाव बनाया तो आरोप है कि रितेंद्र हाथों में लाइसेंसी बंदूक और उसके भाई आकाश, रिषि व पिता सतीश ने डंडा और घर की महिलाओं ने हंसिया, चापड़ लेकर उन्हें बंधक बनाकर रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया।
आरोप है कि रितेंद्र ने डराने-धमकाने के लिए अपनी बंदूक से हवाई फायरिंग भी की। किसी तरह पड़ोसियों के घर में घुसकर दोनों भाइयों ने अपनी जान बचाई थी। बाद में मौके पर जुटे लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपियों ने दो महीने में रुपये देने का वादा भी किया था।
अब 14 महीने बीतने के बाद भी आरोपी रुपये नहीं दे रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें