फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब भेजने के नाम पर दो युवकों से चार लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब भेजने के नाम पर दो युवकों से चार लाख ठगे
विज्ञापन

पइंसा इलाके के मोंगरी कड़ा गांव में रहने वाले युवक हुए शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पइंसा इलाके के मोंगरी कड़ा गांव में रहने वाले दो युवकों से सऊदी अरब भेजने के नाम पर जालसाज ने करीब चार लाख रुपये ठग लिए। बाद में रकम मांगने पर उन्हें जानलेवा धमकी भी दी। पीड़ितों ने शनिवार को एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

मोंगरी कड़ा निवासी राकेश व मोहन ने बताया कि उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। मजदूरी से परिवार का खर्च चलता है। पीड़ितों की मानें तो वह काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे। करीब दो महीने पहले सरायअकिल में रहने वाले एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। बताया कि जालसाज ने उन्हें सऊदी अरब में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद दोनों से दो-दो लाख रुपये ले लिए। कुछ दिन तक तो जालसाज टरकाता रहा। अब रुपये लौटाने से भी इनकार कर दिया। रकम वापसी का दबाव बनाने पर आरोपी ने जानलेवा धमकी दी। इससे परेशान पीड़ित युवकों ने शनिवार को एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने पइंसा कोतवाल को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें