फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दो पक्षों के बीच चले ईंट-पत्थर में चार जख्मी, आठ पर केस

Fri, 18 Apr 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के अफजलपुरवारी गांव में बुधवार शाम रास्ते से चारपाई हटाने को लेकर दो पक्षों में ईंट-पत्थर चले। मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों से पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अफजलपुरवारी निवासी सुभान के बेटे की बुधवार को शादी थी। बरात फतेहपुर जनपद के खखरेरू अंतर्गत गहुरा गांव गई थी। शाम को कुछ बराती घर लौट रहे थे। गांव पहुंचकर घर जा रहे सलमान व इरशाद ने रास्ते पर बिछी चारपाई को हटाने के लिए मैकूलाल व पंचम से कहा। यह बात उन्हें नागवार गुजरी।
दोनों पक्ष में कहासुनी हुई तो देखते ही देखते कई लोग आ गए। दोनों तरफ से मारपीट के साथ ईंट-पत्थर भी चलाए गए। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्ष को शांत कराया और सोहन, पुन्नू, मैकूलाल, बच्चा सरोज का बेटा और दूसरे पक्ष से सलमान, इरशाद, सैफी व वरिस को पकड़ ले गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रोशन लाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जख्मी हुए कल्लो, साबरा बेगम, अरशद व पंचम को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
-गाली देने के विरोध में युवक को पीटा
सरायअकिल के तरना गांव के समीप गाली देने के विरोध पर एक युवक को पीट दिया गया। अमिरसा निवासी शंकर गणेश पांडेय ने बताया कि 12 अप्रैल को वह अपनी मां का इलाज कराने सरायअकिल के अस्पताल गए थे।
शाम को वापस लौटते समय तरना गांव के समीप पहुंचे थे, तभी उसी गांव के भोला व राम सिंह के अलावा जयंतीपुर के मेवालाल मिले। बेवजह गाली देने के विरोध पर तीनों ने शंकर गणेश की पिटाई करजख्मी कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें