फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : छात्र की मौत के मामले में भाजपा जिला महामंत्री समेत चार पर मुकदमा

Sun, 31 Jul 2022 09:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

अशोक नगर मोहल्ला निवासी संजय जायसवाल भाजपा के जिला महामंत्री हैं। शनिवार को वह कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी सुजीत कुमार व एसपी हेमराज मीना के साथ एक बैठक में शामिल होने गए थे। जल्दबाजी में वह अपनी लोडेड पिस्टल घर भूल गए।
विज्ञापन
Kaushambi : भाजपा नेता पर एफआईआर कराने के लिए थाने पहुंचे मृतक छात्र के परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बे के अशोक नगर में शनिवार शाम चोर-सिपाही खेल रहे बच्चों के बीच पिस्टल से चली गोली से छात्र की मौत के बाद पुलिस ने भाजपा के जिला महामंत्री समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिस पिस्टल से गोली चली वह भाजपा के जिला महामंत्री की थी। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पहले सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन रविवार को घरवाले रिपोर्ट दर्ज कराने में अड़ गए। परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने भाजपा नेता व उनके नाबालिग बेटे सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन



अशोक नगर मोहल्ला निवासी संजय जायसवाल भाजपा के जिला महामंत्री हैं। शनिवार को वह कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी सुजीत कुमार व एसपी हेमराज मीना के साथ एक बैठक में शामिल होने गए थे। जल्दबाजी में वह अपनी लोडेड पिस्टल घर भूल गए। संजय के साथ उनका छोटा बेटा भी मंझनपुर आया था। वहीं उनकी पत्नी भी मझले बेटे के साथ प्रयागराज चली गईं। घर में सिर्फ बड़ा बेटा मौजूद था।


बड़े बेटे की देखभाल के लिए संजय की पत्नी ने घर के सामने रहने वाले अपने जेठ की बहू से कहा था। संजय का बड़ा बेटा भरवारी के स्कूल में पांचवीं का छात्र है। स्कूल से घर आने के बाद वह कोचिंग गया और शाम को मोहल्ले के बच्चों के साथ घर में ही चोर-सिपाही खेलने लगा। इस बीच संजय के बड़े बेटे के हाथ पिता की पिस्टल लग गई। सभी बच्चे बारी-बारी से कभी चोर तो कभी सिपाही बनकर पिस्टल अपने हाथ में ले रहे थे।

विज्ञापन

Kaushambi : अनंत कुमार। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
इस बीच अचानक पिस्टल से फायर हो गया। गोली वहां खेल रहे पड़ोस में रहने वाले अनंत सोनी (11) पुत्र राजेश्वर को लगी। गोली लगने से अनंत की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पहले परिवार के लोग कार्रवाई नहीं चाह रहे थे, लेकिन रविवार को जब रिश्तेदार मौके पर जुटे तो वह लोग कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे।


अनंत के पिता राजेश्वर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फायर की आवाज सुन वह संजय जायसवाल के घर की दूसरी मंजिल पर पहुंचा तो वहां उसका बेटा मृत पड़ा था। शव के पास संजय का बड़ा बेटा व परिवार की रश्मि जायसवाल पत्नी मनोज व मनोज का बेटा मौजूद था। पिता के मुताबिक उसके बेटे की हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने संजय जायसवाल, उसके नाबालिग बेटे, रश्मि जायसवाल व उसके नाबालिग बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

Kaushambi : घटना के बाद घर पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
अनंत की मां बोली, इंसाफ चाहिए
अशोक नगर मोहल्ला निवासी राजेश्वर प्रसाद सोनी सराफा कारोबारी हैं। शनिवार को गोली लगने से मृत उनका बड़ा बेटा अनंत कस्बे के रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल में पांचवीं का छात्र था। अनंत की मौत के बाद उसकी मां सुमन वर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है उसके घर में भी राइफल, बंदूक है। लेकिन उसके बेटे ने कभी उन्हें हाथ तक नहीं लगाया। सुमन के मुताबिक बेटे की हत्या हुई है उसे इंसाफ चाहिए। इसके बाद उसका छोटा बेटा अनिकेत (9) व दो साल की बेटी यशोदा नंदन है। 


घरवाले नहीं कर रहे थे अनंत का अंतिम संस्कार
अनंत की मौत के बाद पुलिस हरकत में आई। हत्या का आरोप भाजपा के जिला महामंत्री संजय जायसवाल के बेटे पर लगा था, इस वजह से रात को शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। खुद सांसद विनोद सोनकर व भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी रात को ही जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।


रात भर किसी तरह मामला शांत रहा। लेकिन रविवार को जब अनंत के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो माहौल बिगड़ गया। वह लोग भाजपा नेता संजय जायसवाल व उनके बेटे सहित घटनास्थल पर मौजूद मिले लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। परिवार के लोग बिना रिपोर्ट दर्ज कराए शव का अंतिम संस्कार करने को राजी नहीं थे। बाद में पुलिस अफसरों के हस्तक्षेप पर रिपोर्ट की गई। इसके बाद घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

संजय के बेडरूम के तकिए में फंसी मिली बुलेट
अनंत की हत्या के बाद पहुंची फोरेंसिक टीम के घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संजय जायसवाल के बेडरूम की फर्श में खून लगा मिला। मृतक अनंत का पोस्टमार्टम से पहले एक्स-रे कराया गया था। जिसमें गोली नहीं निकली थी। इस पर फोरेंसिक टीम ने छानबीन की तो वह बुलेट (गोली) बेडरूम के तकिए में फंसी मिली। टीम ने बुलेट व तकिए को जांच के लिए कब्जे में लिया है। पुलिस ने भाजपा नेता की पिस्टल भी कब्जे में ले ली है। जिस कमरे में हत्या की गई है उसे सील करा दिया है।   


इनका कहना है
अनंत की हत्या मामले में उसके पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। - योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें