फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त एवं लेखाधिकारी समेत चार गैरहाजिर

विज्ञापन
Four absentees, including Finance and Accounts Officer - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
वित्त एवं लेखाधिकारी समेत चार गैरहाजिर
विज्ञापन

निरीक्षण में खुलासा होने पर डीएम ने एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब करने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का करीब सवा बारह बजे निरीक्षण किया। इस दौरान वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव कुमार पांडेय, सहायक लेखाधिकारी, पटल सहायक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव एवं अभिषेक सिंह समेत चार अधिकारी-कमैचारी गैरहाजिर मिले। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अनुपस्थित लोगों के एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने शनिवार को डीआईओएस दफ्तर के एक-एक पटलों का निरीक्षण किया। सभी पटल सहायकों के बैठने के स्थान पर उनके नाम एवं उनके द्वारा किए जाने वाले कार्य की पट्टिका लगाने को कहा। ताकि लोगों को संबंधित पटल सहायक के बारे में स्वत: ही जानकारी हो सके। डीएम ने आलमारियों में रखी फाइलों पर वर्षवार एवं विषय से संबंधित फ्लैग लगाकर व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। कार्यालय में गंदगी देख संबंधित पटल सहायकों को फटकार लगाते हुए सात दिन के भीतर दफ्तर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश डीआईओएस को दिया। मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों में तैनात अध्यापकों की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने डीआईओएस से प्रबंधकीय विवाद के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित होने वाले विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने के साथ ही संबंधित कॉलेजों में शिक्षण कार्य की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश डीआईओएस को दिया। शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं अध्यापकों के साथ शीघ्र ही एक कार्यशाला का आयोजन कराने का आदेश दिया। डीएम ने अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगवाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें