फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चार बार गर्भपात कराया, पांचवीं बार गर्भवती होने पर महिला को पीट कर भगाया

Fri, 04 Jul 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी क्षेत्र के एक गांव की अनूसूचित जाति की महिला का आरोप है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। तीन साल तक लिव-इन-रिलेशन में रखा। इस दौरान चार बार महिला का गर्भपात कराया। पांचवीं बार गर्भवती होने पर महिला ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी युवक ने उसे पीट कर भगा दिया। शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि करीब तीन साल पहले करारी इलाके के युवक का उसके गांव में आना जाना था। बातचीत के दौरान युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसे अपने साथ भगा ले गया। फिर भरवारी में किराये के मकान में रखा। युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि इस दौरान वह चार बार गर्भवती हुई। युवक उससे जल्द शादी करने की बात कही और हर बार गर्भपात करवा दिया।
पांचवीं बार महिला फिर गर्भवती हुई। चार माह का गर्भ होने पर महिला ने शादी का दबाव बनाया। आरोप है कि युवक उसे बुधवार को मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को पुलिस से शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें