फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

123 परियोजनाओं का शिलान्यास

विज्ञापन
Foundation Stone of 123 Projects - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
123 परियोजनाओं का शिलान्यास
विज्ञापन

जनपद के विकास में सड़कों की अहम भूमिका होती है: जिला पंचायत अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। होली से ठीक पहले जिला पंचायत अध्यक्ष अवधरानी पटेल ने दोआबा के लोगों को सौगात दी है। शनिवार को कार्यालय में अध्यक्ष एवं कौशाम्बी सांसद विनोद कुमार सोनकर ने 15 करोड़ की 123 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जनपद के विकास में सड़कों की अहम भूमिका होती है। इसी के तहत करीब 15ण्37 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया उनमें 25 लाख से पभोस पहाड़ी स्थित सीढ़ियों का मरम्मत कार्यए 43 लाख की लागत से धूरी से बैरगांव तक की सड़क का नवीनीकरणए 43 लाख से ही से बैरगांव.भटवरिया संपर्क मार्ग पर पीसी कार्यए 44 लाख से जीटी रोड बदनपुर.नरवरपट्टी संपर्क मार्ग पीसी कार्य तथा 29 लाख की लागत से कायमपुर-मोहद्दीपुर तक नवीनीकरण कार्य शामिल है। इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी रणमत सिंह, अभियंता अखिलेश्वर मल्ल, अवर अभियता सुशील कुमार एवं हिमांशु सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीत सिंह, सदस्य रामप्रकाश, नरेन्द्र कुमार पटेल, सोनू सिंहए साजन मौर्य, मोहनलाल, विमल गुप्ता, एसपी सिंह, हिमांशु जायसवाल, अरुण सिंह, विवेक केसरवानी, राजीव रैनाए बादल सिंह धीर सिंह, विकास सिंह, राहुल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें