Canal water filled in primary school
- फोटो : KAUSHAMBI
प्राइमरी विद्यालय में भरा नहर का पानी
पश्चिमशरीरा (संवाद)। सरसवां प्राथमिक विद्यालय में नहर की पटरी क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पानी भर गया है। इसकी वजह से विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिसर जलमग्न होने के कारण पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। कई बच्चे स्कूल जाने से कतराने लगे हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि नहर विभाग के अवर अभियंता से कई बार शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। जबकि अवर अभियंता प्रतिदिन इसी रास्ते से होकर अपने कार्यालय जाते हैं। समस्या की अनदेखी से अभिभावकों में नाराजगी है। इसी स्कूल परिसर मे एबीआरसी का कार्यालय है और इस समय शिक्षकों की निष्ठा ट्रेनिंग भी चल रही है। लिहाजा शिक्षक भी परेशान हैं। मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार पंडित का कहना है कि समस्या से जल्द ही जिलाधिकारी को अवगत करा दिया जाएगा।