फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी सदन में गूंजा जोगापुर पंप कैनाल का मुद्दा

Wed, 13 Apr 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिंचाई बंधु की बैठक में पानी की समस्या पर दिखा आक्रोश
विज्ञापन
जिला पंचायत में सिंचाई बंधु समिति की बैठक में 6 साल से अधर में अटके जोगापुर पंप कैनाल का मुद्दा गूंजा। बजट की किल्लत बताए जाने पर समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष, सत्तापक्ष के विधायक से पंप कैनाल के निर्माण को जल्द पूरा कराने की पैरवी शासन से किए जाने की मांग की। सिराथू विधायक ने पंप कैनाल के लिए शासन स्तर से बजट उपलब्ध कराने का प्रयास करने का भरोसा सदस्यों को दिलाया।   
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में बुधवार को सिंचाई बंधु समिति की बैठक हुई। किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श और दिक्कतों को दूर करने को आयोजित इस बैठक में जनप्रतिनिधियों ने मौसम की मार से जूझते किसानों को सिंचाई का पानी नहीं उपलब्ध होने पर आक्रोश जताया। इस दौरान कौशाम्बी के जोगापुर गांव के समीप यमुना नदी में छह साल से अधूरे पड़े पंप कैनाल, खराब पड़े सरकारी नलकूपों को दुरूस्त नहीं किए जाने पर समिति के सदस्यों ने अफसरों पर निशाना साधा। जोगापुर पंप कैनाल के मुद्दे पर लघु डाल नहर खंड इलाहाबाद के सहायक अभियंता एपी मिश्री ने बताया कि जोगापुर पंप कैनाल का काम पूरा किए जाने के लिए 4.52 करोड़ रुपये की जरूरत है। 3.78 करोड़ नहर विभाग और 74 लाख रुपये बिजली विभाग को अधूरा पड़ा काम पूरा करने के लिए चाहिए। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। सिराथू विधायक ने शासन से पंप कैनाल का काम पूरा कराने के लिए बजट के संदर्भ में मुख्यमंत्री से बात करने का भरोसा सदस्यों को दिलाया। एमएलसी वासुदेव यादव के प्रतिनिधि गुलाम हुसैन ने खराब पड़े नलकूपों की मरम्मत नहीं कराए जाने, नहरों में टेल तक पानी नहीं उपलब्ध होने की शिकायत दर्ज कराई। जिंप अध्यक्ष मधुपति ने बैठक में उठाए गई किसानों की एक-एक समस्या को जल्द से जल्द दूर कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें