फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद के भाई ने तीन बार बदला बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद के भाई ने तीन बार बदला बयान
विज्ञापन

पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के तिवारी तालाब के समीप कथित लूट का शिकार हुए पूर्व सांसद के भाई ने पुलिस की पूछताछ में तीन बार बयान बदला। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी लूट की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कौशाम्बी के पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार का कोइलहा में पेट्रोल पंप है। इसकी देखरेख उनका भाई बुद्धू पासी करता है। बुद्धू की मानें तो शुक्रवार रात वह वाहन चालक अमित के साथ पंप से घर प्रयागराज जा रहा था। रास्ते में तिवारी तालाब के समीप बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके स्कार्पियो को रोक लिया। इसके बाद बुद्धू से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पाकर रात को ही एसपी प्रदीप गुप्ता कई कोतवाली की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक शनिवार को दूसरे दिन घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए तो लूट के कोई साक्ष्य नहीं मिले। पूछताछ में बुद्धू ने खुद तीन बार बयान बदला। पहले बताया कि बैग में तीन लाख रुपये थे। फिर कहने लगा कि दो लाख 68 हजार थे। बाद में सिर्फ 68 हजार पर आकर अटक गया। पुलिस ने घटनास्थल के समीप रहने वाले तमाम लोगों से भी बातचीत की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। मामले में सीओ चायल राजकुमार त्रिपाठी का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें