फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पूर्व प्रधान के बेटे ने निगला कीटनाशक, हालत गंभीर

Mon, 13 Mar 2023 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के बेटे ने निगला कीटनाशक, हालत गंभीर
विज्ञापन

- बैंक में जमा करने के लिए दिए गए रुपये खर्च करने पर पिता ने लगाई थी फटकार
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली के आलमपुर गांव में पूर्व प्रधान के बेटे ने सोमवार को कीटनाशक पदार्थ निगल लिया। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

आलमपुर निवासी मुन्नू लाल यादव पूर्व प्रधान हैं। उनका बेटा सतीश कुमार (14) आठवीं का छात्र है। मुन्नू लाल ने अपने बेटे को कुछ रुपये बैंक में जमा करने के लिए दिए थे, लेकिन सतीश ने पिता के दिए गए रुपयों को किसी दूसरे काम में खर्च कर दिया था। इसकी जानकारी जब पूर्व प्रधान को हुई तो उन्होंने बेटे को फटकार लगाई। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर सतीश ने घर में रखे हुए कीटनाशक पदार्थ को निगल लिया। इससे कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ती देख परिवार वाले उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सतीश को एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। अस्पताल में सतीश की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें